Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

असम के कार्बी आंगलोंग में बस पेड़ से टकराई, चालक समेत चार लोगों की मौत, 10 घायल

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना लक्खीजान इलाके में हुई, जो बोकाजान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बस मोइराबाड़ी (जिला मोरीगांव जिला) से डिमापुर की ओर जा रही थी। सभी एक मोड़ पर मुड़ते समय चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जोरदार तरीके से टकरा गई।

14 Mar 2026

असम के कार्बी आंगलोंग में बस पेड़ से टकराई, चालक समेत चार लोगों की मौत, 10 घायल

कार्बी आंगलोंग (असम)। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में शनिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक यात्री बस अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना लक्खीजान इलाके में हुई, जो बोकाजान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बस मोइराबाड़ी (जिला मोरीगांव जिला) से डिमापुर की ओर जा रही थी। सभी एक मोड़ पर मुड़ते समय चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जोरदार तरीके से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक सहित चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब्दुल बारेक, खलील रहमान, शबीना सुल्ताना और अलाउद्दीन के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे में घायल हुए 10 यात्रियों को उपचार के लिए डिमापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक आशंका है कि मोड़ पर बस की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दुर्घटना हुई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


असम के कार्बी आंगलोंग में बस पेड़ से टकराई, चालक समेत चार लो
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना लक्खीजान इलाके में हुई, जो बोकाजान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बस मोइराबाड़ी (जिला मोरीगांव जिला) से डिमापुर की ओर जा रही थी। सभी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News